नाज़ ( मेरी प्यारी बिटिया)
नाज़ तुम हो मेरी प्यारी बिटिया
तुम ही मेरी अभिव्यक्ति का मान हो
तुम ही मेरी हाव भाव की परछाई हो,
तुम ही मेरी शालीनता की पहचान हो,
तुम ही मेरी ममता का आकर्षण हो,
तुम ही मेरी ममता का गौरव हो,
तुम ही मेरे जीवन का प्रकाश हो,
तुम ही मेरी लाडो हो,
तुम ही मेरा नखरा हो, तुम ही मेरी नाज़ हो,
रचयिता: आकांक्षा गुप्ता

