*नन्ही बूँद*


प्यारी नन्ही बूंदे - 2

आकाश से आकर धरती पर

गिरती प्यारी बूंदे ,

अपना संसार त्याग कर

रह जाती नन्ही बूंदे,


फूलों को भी जीवन देती

पूरे संसार को हरा - भरा कर

गायब हो जाती नन्ही बूंदे,

अपना आकार खोकर

धरती में समा जाती

नन्ही बूंदे ,


प्यारी नन्ही बूंदे - 2

धरती पर गिरती प्यारी बूंदे

रचयिता: आकांक्षा गुप्ता