*नाम*


नाम बिना मनुष्य, की पहचान नहीं,

नाम नहीं तो काम नहीं

नाम ही सबका सर्वोपरि

नाम से ज़िंदगी में मान नहीं।


नाम से होती व्यक्तित्व की पहचान,

नाम के बिना वजूद का कद्र नहीं,

नाम से ही दुनिया पनपी

बिन नाम दुनिया गुमनाम

बिन नाम मनुष्य का अस्तित्व नहीं,


तभी तो कहते हैं, नाम बिना

मनुष्य की पहचान नहीं।

रचयिता: आकांक्षा गुप्ता