नदी किनारे खड़ी एक किश्ती


नदी किनारे खड़ी एक किश्ती

शांत नदी की लहरों से घिरी,

एक किश्ती,

सूर्य की पहली किरण जैसी पड़ती नदी में,

अपना प्रतिबिंब देख प्रसन्न हो जाती,

नदी किनारे खड़ी एक किश्ती,

मानो कह रही हो मै भी हु,

इस नदी का एक हिस्सा,

जो शांत मन से देख रही,

इस नदी में बहती लहरों को,

जो हवा के साथ आती - जाती ,

परंतु उफ तक नहीं करती,

जैसे मानो ये अदभुद दृश्य देखने के लिए,

बरसो से नदी किनारे खड़ी एक किश्ती!


रचयिता:

आकांक्षा गुप्ता