*माँ*
माँ हमारी जीवनदाता,
हर दर्द की दवा होती है माँ,
और खुशियों का अमृत होती है माँ,
ममता की पहचान होती है माँ,
मुँह से निकली एक आवाज़ पर
दौड़ी चली आती है माँ,
अपने दुख-दर्द छिपाकर
हमें हँसाती है माँ,
ईश्वर का दूसरा नाम होती है माँ
सारी जग में
प्यारी है माँ,
प्यारी माँ ...
_रचयिता: आकांक्षा गुप्ता_

