मै एक मज़दूर हूं


मै एक मजदूर हूं

मुझे अमीरी से न कोई मतलब

मेरा असूल सिर्फ हो सिर्फ मेहनत ,

मेरी मेहनत उगते सूरज से शुरू होती हैं

छिपते सूरज तक चलती ,

मुझे सिर्फ हो सिर्फ मेहनत से

दो वक्त का खाना कामना ,

मेरा जमीन और असमा ही

मेरी धन दौलत है,

मेरी तिजोरी सिर्फ मेरी देश की माटी है,

जिसमें मेहनत कर अपना जीवन चलाना है,

जिसकी भिन्नी भिन्नी खुशबू से

अपने आपको और सजग बनाना है


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता