*किसान की व्यथा*


भुख, प्यास से कराह रहा देखो,

किसान की व्यथा तो देखो।


आसमान से टपकती बूंदों की बौछार

उस किसान की व्यथा तो देखो,


परिश्रम को कर नजर अंदाज

उस किसान की व्यथा तो देखो!


क़र्ज़ लेकर साहूकार के बोझ तले दबे

उस किसान की व्यथा तो देखो।


निराश होकर मृत्यु की छाया तक पहुँचे

उस किसान की व्यथा तो देखो।


सब सुनकर भी अनसुना कर दे

उसकी गुहार

उस किसान की व्यथा तो देखो।


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता