इंसानियत


यह समाज है कैसा

जहां सबकुछ बिक जाता हैं

मिनटों में।

यहां इंसान ही नहीं

इंसानियत भी बिक जाती है

मिनटों में।

अपनी बुराइयों को छिपाने

के लिए इंसान, दूसरे की

बुराइयों को उजागर कर

देता है मिनटों में।

अपनी खूबी को दिखाने के लिए

यहां दूसरे के दामन पर कीचड़

उछला जाता हैं मिनटों में।

यहां रिश्ते प्यार, वफादारी पर नहीं,

बल्कि समझौते पर तय किया जाता हैं मिनटों में।

इस दुनिया में इंसानियत नहीं बची है खास।

बस अपना हित ही है सबसे खास।


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता