एक माटी का दिया हूँ मैं,
भले ही माटी से बना हूँ
अपने देश की पहचान हूँ मैं !
अंधकार में रोशनदान हूँ मैं,
आएं कितनी भी बाधाएं
न डरता हूँ न झुकता हूँ मैं।
छोटा हूँ पर माटी से बना हूँ,
जितनी रोशनी है मुझ में
अंत तक उतना उजाला फैलाऊंगा मैं!
*रचियता: आकांक्षा गुप्ता*

