बेटी के जन्म लेते ही घर मे लक्ष्मी आ जाती,
बेटी को लक्ष्मी - लक्ष्मी कहकर पुकारा जाता,
पर फिर भी क्यों, एक बहु कभी बेटी नहीं बन सकती,
जनाब,अगर बेटी कोई गलती कर ले तो उसे प्यार से समझाया जाता, किंतु बहु वही गलती कर ले तब उसे सुनाया जाता, क्यों भई ऐसी बेरुखी बहु के साथ,
बेटी कुछ भी मंगवाये उसकी मर्ज़ी,
बहु मंगवाये तो सबकी सलाह जरूरी साहब,
बेटी का हर काम दिखता शानदार,
वहीं काम बहु करती तो मुंह सील जाता,
तभी तो एक बहु कभी भी बेटी नहीं हो सकती।
रचयिता:आकांक्षा गुप्ता

