एक औरत की जीवन की सच्चाई
कभी - कभी लगता है,
कि औरत होना अपने आप में सजा है,
बचपन से लेकर मृत्यु की शाया
तक दूसरों की खुशियों में लगी
रहती है औरत,
आग के अंगारो में अपने
वजूद को छुपाए रखती है, एक
औरत,
हो ,कोई तकलीफ को उफ
भी नहीं करती है एक औरत,
बिन बोले ही सब कुछ कह
जाती है उसकी खामोशी,
फिर भी एक सब्र की
मिसाल है एक औरत!
रचयिता:
आकांक्षा गुप्ता

