धरती बोलती है, क्या आप सुनते हैं?
धरती मां है हम सबकी जीवनदायिनी,
जिसमें समाया पूरा संसार,
जिसने उठाया अपने ऊपर पूरा भार,
सूर्य की किरण से खिल उठता धरती का श्रृंगार,
हरियाली फैलती, चिड़िया चहकती,
तितली भंवरे आते, सबको लुभाती,
धरती ममता की मूर्त है,
और हम मनुष्य धरती के दुश्मन बने,
स्वार्थ में अपना भला सोचते,
धरती चीख कर पुकार रही,
न उजाड़ो मेरा संसार,
यही विनती है तुमसे,
जितना दर्द मुझे होगा, उससे ज्यादा तुम्हें होगा,
मैं कायम हूं तो तुम भी कायम हो मनुष्य,
रचयिता: आकांक्षा गुप्ता

