चिंता चिता के समान है
चिंता चिता के समान है
जो मनुष्य को पलभर में खोखला कर देती है,
जिंदा मूर्त बनकर रह जाता है,
वजूद होकर भी खुद में सिमट जाता है,
सपने राख से आंखों के सामने ओझल हो जाते हैं,
जिन्हें पाने को दिन रात एक करता है,
चिंता का ऐसा जाल है,
जो सुख चैन पलभर में छिन लेती है,
मनुष्य हाथ मलता रह जाता है,
न चाहते हुए भी समय ऊर्जा बर्बाद कर देता है,
चिंता कंकाल का पुतला बना देती है
इसलिए चिंता चिता के समान है!
रचयिता:
आकांक्षा गुप्ता

