बेटी


घर की रौनक है बेटी

जीवन भर की खुशियों का फूल है बेटी

पिता का अभिमान है बेटी

मां के संस्कारों की परछाई है बेटी

अपने गुणों, शिक्षा से परिपूर्ण है बेटी

लड़कों से हर डगर में आगे है बेटी

प्रकृति का दिया अनमोल रत्न है बेटी

बेटों से सबल है बेटी

संसार का दूसरा सुंदर रूप है बेटी


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता