*बचपन*
बहुत याद आती है बचपन तेरी,
जिसमे न दिन का ठिकाना था,
न रात का होश था,
स्कूल जाकर दोस्तों से
मिलना भी जरूरी था,
वो बिन-बताए खेलने
भाग जाना था,
वो डाँट खाकर भी
उछलना कूदना था,
फिर भी वही गलती
दोहराना था,
वो दिन ही सुहाना था,
_रचयिता
: आकांक्षा गुप्ता_

