आकांक्षा पर कविता


आकांक्षा होती हैं सबकी अनेक

मेरी, तुम्हारी और हम सब की,

जिसकी दिशा है अनेक, परंतु,

जिसको पाने का लक्ष्य है एक

हमारे मन के मनोभाव न रुक पाते,

जिसको पाने मे हमारी जिंदगी में रुकावटें आती अनेक,

फिर भी आकांक्षा होती हैं सबकी अनेक,


बिन आकांक्षा दुनिया को जीने का भाव नहीं ,

आकांक्षा है जीवन जीने की सदभावना,

जिसके पथ पर चला यह संसार है,

तभी तो सभी जीवों की आकांक्षा है अनेक।


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता