आइस क्रीम


आइस क्रीम - आइस क्रीम

तुम हो लाजवाब,

तुम्हारे सामने आते ही

मुंह में पानी की वर्षा शुरु हो जाती

जीभ करती सिर्फ तुम्हारा दीदार

बच्चे, बूढ़े सब है तुम्हारे दीवाने

तुम हो हम सबके लिए बेहद खास

तुम पल भर में सबको अपना बना लेती

तुम रिश्तों में मिठास हो लाती

तुम रिश्तों को प्रफुल्लित हो बनाती

तुम ही जिंदगी की मुस्कान हो,

तुम ही जिंदगी का प्यारा सा उल्लास हो


रचयिता: आकांक्षा गुप्ता