मुझे पता है यारा, मैं अपराधी हूँ तेरी,
तू मत करना अब याद, यादें बहुत बुरी हैं मेरी।

तुझसे होना था मुझको दूर,
नहीं, ऐसा तो नहीं था।
तुझे रुलाना था ज़रूर,
नहीं, ऐसा नहीं था।

मैं तेरे इश्क़ के क़ाबिल नहीं थी रे,
तेरे चाहने वालों में शामिल नहीं थी रे।

अब तू न लेना नाम, नाम में वेदना है तेरी,
तू मत करना अब याद, यादें बहुत बुरी हैं मेरी।