मेरी माँ सबसे हटके हैं !
सुबह बिताती चिंता में,
की मैं रात क्या बनाऊँ ,
और रात बिताती इस सोच में
की सुबह क्या बनाना है ,
शायद ये भी तुझे प्यार करने का बहाना हैं |
मेरी माँ सबसे हटके हैं !
जहाँ दूसरों की माँ
उन्हें शैतानी करने पर डाँटती हैं ,
वही मेरी माँ प्यार से समझाने के साथ ,
अपनी शैतानी के क़िस्से बाँटती हैं |
मेरी माँ सबसे हटके हैं !
SST से करती हैं नफ़रत मेरी माँ,
और maths से उतना ही प्यार ,
आज मैं जो कुछ भी हूँ
मेरी माँ ने ही किया तैयार |
मेरी माँ सबसे हटके हैं
मेरे दिल के अल्फ़ाज़ों को
माँ समझे आँखो इशारे,
मेरी माँ का बस चले
तो तोड़ लाए चाँद तारे |
मेरी माँ सबसे हटके हैं !
मेरी एक आवाज़ पर
तू फ़ौरन होती हैं हाज़िर
रास्ते पर लाती तू
मुझ जैसा भटका मुसाफ़िर |
मेरी माँ सबसे हटके हैं !
तेरी एक कोमल थाप से,
दिल को पहुँचता सुकून ,
इसलिए सब तुझसे लटकें हैं
मेरी माँ सब माँ जैसी,
पर फिर भी मेरी माँ सबसे हटके हैं |
~ आद्या प्रभात
(13 years)


