मकान बनाने मैं चला ,

कहाँ से शुरू करूँ काम ।

बस फिर क्या, तोड़ने लगा मैं मकान

लेके ऊपरवाले का नाम ।


एक कुल्हारी मैंने मारी ,

टूट गयी सारी दीवार सख़्त।

बड़ा आश्चर्य हुआ मुझे ,

तोड़ने में लगा बस एक पल का वक्त ।


काम बढ़ा आगे - आगे ,

धीरे धीरे ईंट से ईंट जोड़ा,

मैंने करके बहुत मेहनत और प्यार ।

समय भले ही लगा लंबा ,

पर हो गया मेरा मकान तैयार ।


मकान बन गया मेरा ।

अब चैन की साँस लेने की आयी घड़ी ,

उस दिन मकान बनाना सिखा या ना सिखा

पर सीख ली एक चीज़ बड़ी ।


तोड़ना होता हैं बहुत आसान,

पर जोड़ना उतना ही मुश्किल ।

दुनिया में झगड़े होंगे ही नहीं,

अगर ये समझ जाए दिल ।


रिश्ते भी कुछ ऐसे ही ,

प्यार से इन्हें जोड़ते हैं हम ।

पर कुछ बेवजह बातों की बदौलत ,

इन्हें तोड़ते हैं हम । 


           ~ आद्या प्रभात