आओ आज दिखाती हूं मैं
जगत का एक ऐसा प्राणी ,
सबके सामने मेरी बेज्जती करना
जिसकी हैं ज़ुबानी |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
अरे!ये दोस्त ही हैं
जो मेरे सामने शैतान की खान,
और मेरे मां बाप के सामने
संस्कारी नौटंकी की दुकान
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
जो मेरा ही chips खा, खाली wrapper
अपना फर्ज समझ मुझे लौटाए,
पर वही दोस्त दोस्ती का फर्ज निभा
हमेशा मेरे मुस्किल वक्त में आए |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
वो दोस्त ही हैं जो
जी भर के हसेंगे
जब मैं गिर जाऊं,
पर ये झूठ नही की उनकी वजह से ही
मैं आकाश की उमंगे पाऊं |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
वो दोस्त ही है जो बदमाशी कर
लेते हैं अपनी ऊंगली आपकी तरफ मोड़,
पर अगर कोई दूसरा उंगली करे मुझे
तो देते हैं उस्की उंगली तोड़ |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
ये दोस्त ही हैं जो मुझे
मस्ती में अंधेरे से डराएंगे,
पर रोशनी में अकेले चलने से अच्छा
दोस्त के साथ अंधेरे में जाने में चैन आए |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं !
किसी ने कहा हैं अल्फ ऐ वसुलत
अपना वो होता हैं जो
खुदा ने बनाया खून से ,
पर अपने दोस्त तो ऐसे अपने
जिनसे रिश्ते बने भरोसे के जुनून से |
आखिर हर एक दोस्त कमीना होता हैं ! ❤️
~Aadya Prabhat
(13 years)


