उनके जिंदगी के हिस्सा थे, कभी हम भीं।
कुछ दूर साथ भी चले थे, कभी हम भीं।।

उन्हें याद कर रातों को जागा करते थे, कभी हम भीं।
इश्क, प्रेम, लगाव किसी से अधिक हो, तो अकेले लौटना पड़ता है ,
बताया करते थे, कभी हम भीं।।

कब, कैसे, क्यूं ये सवाल पीछे छूट गए,
उन्हें भी खुद से दूर जाने दिया,
जिनके खोने से डरते थे, कभी हम भीं।
चाहने वालों की भीड़ थी इतनी, उनके दर पर,
की उनके लिए विकल्प रह गए हम भीं।। ✍️ आदित्य 'आदि'