आज पहाड़ को देखा,
वो थोड़ा और कठोर दिखा।
फिर नदी को देखा,
वो अपनी निरंतरता बनाए हुए थी।
उसे कहीं दूर जाने की उतनी ही जल्दी थी।
पहाड़ से दूर समुंदर के
और पास जाने की उत्सुकता।
एक वक्त के बाद -
ठहरने वाले खो देते हैं अपनी भावुकता।
हो जाते हैं थोड़ा और कठोर,
आ जाती है उसमें थोड़ी निर्जिवता।
- आदित्य राज 'आदि'
