मेरे लिए तेरा होना ,
जैसे धूप में साया,
थके राहगीर के लिए वृक्ष की छाया।
ज़हन में बसा एक रूप,
जैसे ठंडक में खिलीं धूप।
हीर-रांझा का प्यार,
जैसे मौसम की बयार।
तेरे वगैर ढूंढता फिरूं,
सूकून का एक कोना,
ऐसा है मेरे लिए तेरा होना। ✍️ आदित्य 'आदि'