वो कहती हैं, तुम क्या करोगे,

मेरे जाने के बाद ?

रातों को पलकें भिंगाओगे ,

या नींद की आगोश़ में होगें?

तकिया भिंगोकर सो जाओगे,

या याद करके करवटें बदलते रहोगे??

हमारे दरम्यान पहले जैसा कुछ रह पाएगा,

वहीं निःस्वार्थ प्रेम, सम्मान तुम्हारी आंखों में,

तुम टूटें दिल को सम्भाल लोगे?

खुद को बर्बाद तो नहीं करोगे,

कब तक मुझे याद करोगे?

मुझे भूलाकर खुद को भूला तो नहीं दोगे,

क्या तुम पहले जैसे हो जाओगे?

अकेले जी पाओगे या मर जाओगे??

वो कहती हैं तुम क्या करोगे,

मेरे जाने के बाद?

✍️आदित्य राज 'आदि