दुनिया में कई मोड़ मिलेंगे।
कहीं नए कहीं पुराने लोग मिलेंगे।
कुछ अपने कुछ पराये मिलेंगे।
ये जिंदगी की राह है,
यहां हर पल सबक मिलेंगे।
दिल की नादानियों से बेखबर मत रहना,
यहां दिलों से खेलने वाले हर तरफ मिलेंगे।
भरोसा कीमती लोगों पर खर्च करना तुम,
भरोसा तोड़ने वाले बहुत मिलेंगे।
यहां दोस्ती निभाने वाले लोग ढूंढना,
दोस्त कहने वाले बहुत मिलेंगे।
दिल के ज़ख्म छिपाकर रखना सबसे अलग,
ज़ख्म कुरेदने वाले बहुत मिलेंगे।
बनावटी प्रेम से खुद को बचाकर रखना,
यहां दिल दुखाने वाले बहुत मिलेंगे। ✍️ आदित्य 'आदि'


