दिल में दर्द इतना की,
बता नहीं सकते।
आंखों में आंसू इतना की,
रोकें रूक नहीं पाते, और बहा नहीं सकते।।
दिल रद्दी अखबार सा हो गया है।
जार जार तो है, पर इसे फेंक नहीं सकते।
पुराने दिनों की यादें जिसमें क़ैद है,
उसे भूला नहीं सकते।।
दिल में ये कैसी उलझन है,
किसी को बता नहीं सकते।
एक तरफा चाहत की अजीब रस्म है ,
जिससे चाहत हो उसे जता नहीं सकते।।
दिल में दर्द इतना की, बता नहीं सकते......✍️आदित्य 'आदि'

