अब मैं लौटना चाहता हूं।
पुराने दिनों में, नींद भरी रातों में।।
सूरज की किरणें देखना चाहता हूं।
शामों में संगीत सुनना चाहता हूं।।
छोड़ना चाहता हूं तुम्हें चाहना,सताना,और मनाना ।
तुम्हारी यादों से दूर जाना चाहता हूं।।
अब मैं पहले जैसा होना चाहता हूं ।
हां अब मैं लौटना चाहता हूं।। ✍️ आदित्य 'आदि'