वो जमा खड़ा था, अपने ही अँधेरे में,

वो जमा खड़ा था, अपने ही रोशन मैदान में,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


दर्द, थकान, की चोटे लिए, अपने नाम की परछाई के,

पर्दो में, एक याद बनके खड़ा था, वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


पहचानों, में कहीं पहचान लिए उसकी धड़कने,

पास से भी उसे कहाँ पहचान रही, की वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


लगा जैसे कि कोई मुर्दा खड़ा हो, बिना धड़कनों के,

जैसे धड़कनों ने उसे कोई धड़कन दी ही न हो, इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


फिर कोई एक आनंद भरी धड़कन ने उसे पुकारा कही दूर से,

और, उसे धड़कने का एहसास हुआ, थोड़ी देर के लिए, इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


जब-जब उसे धड़कन मिले, तब-तब वो धड़कनों को जन्म दे, तब-तब कही वो धड़कनों को आनंद दे,तो कही ग़म से भर दे, तो कहीं ममता दे, तो कहीं रहत दे, तो कहीं सहारा बने, तो कहीं कुछ डर दे, तो कहीं चेतना दे, तो कहीं पूर्ण करें, इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


जब-जब उसे धड़कन मिले, तब-तब वो धड़कनों को सुलझा दे,

तब-तब कही वो धड़कनों को आनंद दे,तो कही ग़म से भर दे, तो कहीं ममता दे, तो कहीं रहत दे, तो कहीं सहारा बने, तो कहीं कुछ डर दे, तो कहीं चेतना दे, तो कहीं पूर्ण करें, इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


जब-जब उसे धड़कन मिले, तब-तब वो धड़कनों के जाल को मिटा दे।

तब-तब कही वो धड़कनों को आनंद दे,तो कही ग़म से भर दे, तो कहीं ममता दे, तो कहीं रहत दे, तो कहीं सहारा बने, तो कहीं कुछ डर दे, तो कहीं चेतना दे, तो कहीं पूर्ण करें, इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


लेकिन अगसर, धड़कन मिलने के बाद भी, धड़कने सुलझती नहीं,

तब-तब ,उसे मिटाने के लिए या उससे न मिटने के लिए, 

वो धड़कनो को ख़म्बे जैसा जमा के,एक इतिहास बनके खड़ा था।


इसलिए जो जमा खड़ा, वो भी धड़कन थी,

और जो नहीं भी जमा था, वो भी धड़कन थी,इसलिए वो जमा खड़ा था,

ख़म्बे जैसा जमा था, एक इतिहास बन के।


©आदित्य नारायण शाक्य