महादेव श्री गणेश को अनंत आशीष और वरदान देते हैं और कहते हैं के सभी पूजा में गणपति पूजा का स्थान प्रथम होगा 


फिर महादेव बोले ...

 

कर दो तीनो लोक में एलान

जन जन को हो जाये ज्ञान


गौरी-शंकर के हैं पुत्र यह

गणपति गणेश इनका नाम


विघ्ननाशक, सुख कर्ता , भक्तों के दुखहर्ता

देवो में सबसे ऊपर इनका स्थान


सबसे पहले होगी सदैव इनकी पूजा

फिर करना किसी देवी-देवता का ध्यान


श्री गणेशाय नमः