कैसे आऊं मैं तोरे द्वार
कैसे कहूँ तोसे अपनी बात
कृष्णा, कैसे आऊं मैं तोरे द्वार
न मैं मीरा जैसा पुजारी
सुध-बुध खोयी जिसने सारी
हंस के पी गयी विष की प्याली
जोगन बन गयी राजकुमारी
गोविन्द पर हो गयी न्योछार
कैसे आऊं मैं तोरे द्वार
न मैं अर्जुन सा अनुयाई
सारथि जिसके बने कन्हाई
हरी ने दिया गीता का सार
भव सागर से कर दिया पार
जग में हो गई जयजयकार
कैसे आऊं मैं तोरे द्वार
न ही सुदामा जैसा सखा मैं
दौड़ के आये तोसे मिलने
भात खिलाया अपने साथ
थाम लिया कान्हा ने हाथ
हो गयी किरपा अपरम्पार
कैसे आऊं मैं तोरे द्वार
सुन लो मोरी अरज, गोपाल
गिरिधर नागर, नन्द के लाल
राह दिखा, मोरे पालनहार
शयाम सुन्दर, मोरा कर उद्धार
बिनती करत तोसे बारम्बार
बिनती करत तोसे बारम्बार...

