जब कोई असहाय हो जीवन से लाचार
जब भीड़ करे बहिन-बेटी पर अत्याचार
जब धर्म बने सत्ता का ख़ूनी हथियार
जब अंधी जनता न देखे क्षण-क्षण दुष्प्रचार
जब बहरे कानों तक न पहुंचे रुदन और हाहाकार
तब…
मैं न बोलूँगा !
मैं न बोलूंगी !
जो रक्त बहा वह मेरा नहीं है
जो घर जला वह मेरा नहीं है
पीड़ित बहिन-बेटी मेरी नहीं हैं
धर्म-संकट मेरा नहीं हैं
फिर मैं क्यों बोलूँगा ?
मैं न बोलूँगा !
मैं न बोलूँगी !

