मेरा टीका तेरी टोपी

मेरा मंदिर तेरी मस्जिद

मेरी पूजा तेरी अज़ान

मैं हिन्दू, तू मुसलमान


तेरी अम्मा मेरी माँ

तेरे अब्बू मेरे पिता

तेरी बेटी मेरी बेटी

तेरे अल्लाह मेरे राम

मैं हिन्दू, तू मुसलमान


तेरी छत्त मेरी छत्त

तेरी भूख मेरी भूख

तेरा भय मेरा भय

तेरी नींद मेरी नींद

तेरी हवा मेरी हवा

तेरी धरा मेरी धरा


मेरा शमशान तेरा कब्रिस्तान

मैं हिन्दू, तू मुसलमान

तू भी ख़ाक मैं भी ख़ाक

तू भी इंसान

मैं भी इंसान