पुष्प की आशा में चल-चल
पड़ गए छाले पाओं में
उठो, तुम्हें अब स्वेच्छा से
काँटों पर चलना होगा
कुछ तो बदलना होगा…
है शेषनाग सा पाश यह
मोह नहीं अभिशाप यह
वश में इसे करना होगा
यह अन्तर्युद्ध लड़ना होगा
कुछ तो बदलना होगा…
मन में अग्नि, भुजा में लौह लिए
दृढ़ निश्चय करना होगा
चाह यदि है मंज़िल की
तो बनके प्रलय बढ़ना होगा
कुछ तो बदलना होगा
आज, कुछ तो बदलना होगा...

