"पाँच सौ का पुराना नोट" *इक दिन पेटी की सफाई करते  निकल आया था  वो पाँच सौ का नोट  जो घड़ी घड़ी उदास होने  पर मजबूर कर देता है। बच्चे के फटे जूते को सिलते हुये मोची ने मेरी ओर ऐसे देखा मानो कह रहा हो नया ले लो साहब जगह नहीं बचा है सिलाई करने लायक जूते में।  याद आ गया वो पाँच सौ का पुराना नोट। बेटी की सिलाई की हुई स्कूल ड्रेस को देखकर पत्नी को साड़ी के फटे हिस्से को छिपाते देखा है।  बहुत से मौकों पर उदास कर जाता है वो, जो काला धन है जिसे नष्ट करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता हूँ  रखा हूँ, उसे शायद  घड़ी घड़ी उदास  होने के लिये।