जब कहूँ मैं भारतीय,  तब क्या हुआ उस वसुधैव कुटुम्बकम के भाव का उस पर मैं मराठी, मैं गुजराती मैं पंजाबी, मैं बिहारी,  कितनी छोटी कर लेता हूँ,  मैं दुनिया अपनी,  इतने में भी कहाँ रुकती है सोच, अभी तो और भी छोटा करना है आसमान,  तब ब्राह्मण हो जाता हूँ, मैं  और कितना तोड़ कर  संकीर्ण करोगे दुनिया,  किसलिए छोटी करोगे दुनिया,  सत्ता के लिये,  तोड़ने से मिलेगी सत्ता,  समझ से परे है,  मुझे लगता था,  तिनका तिनका जोड़ने से  मिलती है सत्ता,  इससे तो बेहतर वही है,  पग भर जमीन है दुनिया,  और है मुठ्ठी भर आकाश।