छाले तो थे पर साथ सुकून भी था।
मुश्किलात तो थे पर साथ जुनून भी था ।
मंजिल पर पहुंचने की जिद्द भी थी ।
ग़म था पर साथ जिगर का खून भी था।
खत दिया नहीं बस , " मोहब्बत" भी थी।
"लिफाफा" भी था साथ ख़त का मजमून भी था।
हार की संभावना तो बहुत थी।
पर साथ जीतने का धुन भी था।