चार साल बीत गए
बनी न कोई बात
अच्छे दिन को न याद करो
मत करो फरियाद
अंतिम वर्ष भी बीत जायेगा
अच्छे दिन न आने थे, न आयेंगे
सरकारों का काम है क्या ?
बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा
बाकी जनता स्वयमेव कर लेती है
आजादी से आज काल खंड तक
सभी दल उन्हीं वादों को दोहराते हैं
जनता को ठगने के वही पैंतरे
अलग अलग पैकिंग में बार बार ले आते हैं
इधर कुंआ उधर खाई है
जन गण के मन को लुटने
यह व्यवस्था बनाई है
अब जनता को ही
नया कुछ रचना होगा
स्वयं को इस राजनीति में झोंक कर
इस दलीय व्यवस्था को बदलना होगा।