बार-बार ना बोल कर, तू मुझको जितना सताएगी, देख लेना, ये मोहब्बत मेरी है, मुझसे ना छोड़ी जाएगी | जन्म – जन्म का साथ है, जन्म – जन्म तेरे साथ रहूँगा, कितना भी तू भाग ले, एक दिन तुझको मैं पाकर रहूँगा, एक बार मेरी जो हो जाये, फिर छोड़ के ना तू जाएगी, ये मोहब्बत मेरी है, मुझसे ना छोड़ी जाएगी | आज बुरा भला तू कहती है, मैं एक नंबर का हूँ ठरकी, एक दिन मुझको पाने में, तेरी होगी खुद अपनी मरजी, फिर बेबी जानू जी, तू दिलबर कहती पायेगी, ये मोहब्बत मेरी है, मुझसे ना छोड़ी जाएगी | आ हाथ पकड़ चल साथ मेरे, ना ज्यादा भाव खावै तू, प्यार तू भी चाहती है, फिर ना करती क्यूँ आवै तू, जो मैंने पीछा छोड़ दिया, फिर किसको इतना सताएगी, ये मोहब्बत मेरी है, मुझसे ना छोड़ी जाएगी | तेरा मैं तू मेरी बनजा, एक दूजे के हो जाये, आंख मिलाकर आँखों से, आ प्यार में दोनों खो जाये, एक बार जो आई बांहों में, फिर छूटकर ना जाएगी, ये मोहब्बत मेरी है, मुझसे ना छोड़ी जाएगी |