मेरे सपने बिखरने से पहले,
ऐ काश तुमने संभाले होते,
हम यूँही न तन्हा रहते
तुम साथ हमारे होते |
ओ मेरे सपने बिखरने से पहले
ऐ काश तुमने संभाले होते |

ओ संग होता सावन मेरे
बारिश की होती छम – छम,
कितना प्यारा फिर लगता
जब आता ये मौसम |
इन ठंडी – ठंडी हवाओं में
तुम बांहों में मेरी होते,
हम यूँही ना तन्हा रहते
तुम साथ हमारे होते |

जो टूटा हुआ है दिल मेरा
ये टूटा हुआ ना होता,
जो तेरे लिये ही धडकता है
वो दिल भी तुम्हारा होता |
मेरा दिल तो पागल होता
हम तेरे लिए ही जीते \
ओ मेरे सपने बिखरने से पहले
ऐ काश तुमने संभाले होते
हम यूँही न तन्हा रहते
तुम साथ हमारे होते |

सांसे जो चलती मेरी
ये नाम तुम्हारा ही लेती
खुद मे होने से पहले
तुझमे मे ही ये खो जाती |
साथ जो देती तू मेरा
हम भी तो हँसते रहते ,
हम यूँही न तन्हा रहते
तुम साथ हमारे होते |
ओ मेरे सपने बिखरने से पहले
ऐ काश तुमने संभाले होते
हम यूँही ना तन्हा रहते
तुम साथ हमारे होते