ए समंदर क्या है तेरे अंदर बता दे मुझे
इस ज़िंदगी का तू सही मंजर दिखा दे मुझे
कैसे रखता है तू काबू में अपने आप को
गुजारिश तुझ से इक ये हुनर सिखा दे मुझे

न जाने क्यूँ तुझ से लगता है रिश्ता मेरा
मेरी तरह तू हर घड़ी लड़ता लगता है मुझे
उछलता लहरों में हसता रहता है दुनियाँ के सामने
तांडव है अंदर फिर भी सुकून सा लगता है मुझे