धूप में चलते कदम जलते गए है
ज़िंदगी में हम सदा फलते गए है
डर नहीं दिल में बसा कोई किसी का
मौत को हम देखते चलते गए है
कोहरा था रास्ते में मुश्किलों का
सब्र रख कर दूर तक पलते गए है
ख़्वाब की क़ीमत चुकाई है बड़ी यूँ
हम हक़ीक़त में मरे ढलते गए है
©Vinod Ganeshpure
