लौटना भी है
भूल गये क्या ?
चढ़ के आए थे
उतरना भी है
भूल गये क्या ?
जीत में बहुत खुश हो
कितनी बार हारे थे
भूल गये क्या ?
याद रखना
जय हो या पराजय हो
कोशिश करने की नीयत रखना
फसाद यही है ,
चढने में सब को बड़प्पन
उतरने में सब को लाज लगती है
दुनिया का रिवाज है ये
भूल गये क्या?
- विनोद गणेशपुरे

