भाग्यशाली हूँ महाकुंभ को होते देखा
दिव्य भव्य सनातन को गौरवान्वित होते देखा...
हिंदुओ की आस्था देखी हर मुख से जप निरंतर
ॐ नमः पार्वते पतये हर हर महादेव होते देखा...
प्रयागराज में धर्म अर्थ काम मोक्ष का
चिंतन मंथन ह्रदय में निरंतर उत्सव होते देखा...


