विद्रोह की वर्णमाला




बुलंद चिरागों को

ख़ौफ़ की आँधियों से न बुझाओ,


इस विद्रोही को अगला

चे ग्वेरा न बनाओ।


नए परिंदे को

सामंतवाद के जाल में न जकड़ो,


साम्यवादी या समाजवादी—कुछ भी सही,

पर हमें देशद्रोहियों में न गिनवाओ।


लाल सलाम हो या इंकलाब,

ज़ुबान को खामोश न करवाओ,

विचारों की इस आग को

नफ़रत के ज़हर से न बुझाओ।


~प्रांजल मौर्य 'प्रखर'