श्रम का मूल्य

— प्रांजल मौर्य 'प्रखर'

लालिमा-सी ललित रेशम,
हमारे लाल लहू-कण से।

रत्न की प्रखर चंद्र-चमक,
हमारे हस्त-प्रहत निरंतर से।

अमूल्य पूँजी श्रेणी में,
मूल्य नहीं रज-जीवन का।

चार प्रहर के श्रम का,
मूल्य दिया बस कण-भर।

एक दिवस का अवकाश,
बिना विमर्श नकार दिया।

मानव के जीवन को,
यंत्रों के संग तौल दिया।

वर्षों के श्रम का,
तुमने क्या मूल्य दिया?
क्या मूल्य दिया...