ज़ुबां चला रही हु मै घंटो से ....
दिमाग चलाया होता तो बात कुछ और होती !
इलज़ाम पर इलज़ाम लगा रही हु मै सब पर...
एक भी एलजाम मिटाया होता मन से तो बात कुछ और होती!
वो लड़ती हैं मेरे सपनो के लिए खुद से और खुदा से
एक बार मैने भी कलम उठाया होता तो बात कुछ और होती......!

