वो जैसे रंग मोहब्बत के
चढ़ने लगे मेरे मन की दीवारों पर
वो इंद्रधनुष से आकर बिखरे
मेरे सपनों के आसमानों पर
वो जैसे मेरी काव्य विधा
हावी मेरे सब अरमानों पर
हो जैसे पूनम का चांद से वो
रोशन होता मेरे अंधेरे गलियारों पर
वो जैसे ठंडा सा दरख्त कोई
मेरे नीरस मन के रेगिस्तानों पर
खुद का नाम भी अब तो याद नहीं
हावी अब तो वही जुबानों पर
जिनमें था नशा जहाँ भर का
मर बैठे उन आँखों के मयखानों पर
हाँ मैं प्यार उसी से करता हूँ
जाओ लिख दो सब फरमानों पर