बेटे जब दुनिया में आते हैं, चेहरे पर खुशियां लाते हैं,

वहीं कहीं जो बेटी आए ,दुख से सबके दिल भर जाए !

बेटी को वह समझे बोझ ,ना छोड़े वह पुरानी सोच !

भेदभाव की नीति अपनाए ,दुखी हो सारा जीवन बिताएंl

बेटी समझ उसे पीछे हटाए,आगे बढ़ने के अवसर मिटाएl

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ,इस सपने को सकार बनाओ, सच्चाई यही है समझ जाओ ,अब तो अपने कदम बढ़ाओl


बेटी तो इस दुनिया की एक प्यारी सी है सूत्रधारl

फिर क्यों उसके जीवन में छाया है यह अंधकार?

सदियों से इस बेटी को धन माना गया परायाl

फिर भी इस कथन को किसी ने नहीं ठुकराया!

की लक्ष्मी यही है, दुर्गा यही है , काली और भवानी यही हैl

ना मानो तो कुछ नहीं यह बेटी और मानो तो दुनिया की रानी यही है l

देश का गौरव ,देश का मान ,राष्ट्रीय को अगर बनाना है महान,

तो बेटी को पढ़ना होगा।

उसे आगे बढ़ना होगा।

अंधेरे को छोड़ तुम्हें उजाले का दीपक जलाना होगा।

अब तो समझो भारतवासी ,तुमको आगे आना होगा ।

बेटी को पढ़ना होगा ,बेटी को बढ़ाना होगा।

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ* इस सपने को सकार बनाओ ।सच्चाई यही है समझ जाओ ।

अब तो अपने कदम बढ़ाओ, अब तो अपने कदम बढ़ाओ।।।


-ममता पाण्डेय