क्या करूँ, क्या न करूँ
क्या कहूँ, किसकी सुनूँ
हैं ये एक व्यार्थ प्रथा
न जाने कैसी है व्यथा
ये जिंदगी एक काम हैं
न मिलता यहाँ आराम हैं
मैं थक गया अब क्या करूँ ?
चलता रहूँ या विश्राम लू?
सवालों के घेरे में तू
क्या हुआ तेरा हाल है?
ऐसे कई सवाल है
तू बता तेरा क्या ख्याल है?
चलता रहूँ गुरूर में ?
बढता रहूँ सुरूर में ?
या बैठ थोड़ा सोच लू
क्या करूँ, क्या न करूँ
लोगों को देखा करता हूँ
मन मसोसा करता हूँ
देख इनका क्या हाल हैं
जिंदगी या जी का जंजाल है
हो कोई काम ऐसा
दिल लगाने के जैसा
कोई इश्क वाला काम हो
या काम से ही इश्क हो
अब ऐसा ही तो चाहिए
ना सिर्फ गुजरा चाहिए
खाली गुजारे से नहीं
खाली बिताने से नहीं
ये जिंदगी है किमती
थोड़ा सहारा चाहिए
रुक के जहाँ समय विश्राम ले
ऐसा किनारा चाहिए
ऐसा कोई तो काम हो, कि
आराम का तो सिर्फ नाम हो
तन मन में ना कोई ध्यान हो
हो कुछ तो सिर्फ काम का अंज़ाम हो
कोई काम लू जब हाथ में
सांस लू पुरा कर के बाद में
ना दिन की कोई हो फ़िकर
ना शाम को घड़ी पे नज़रइश्क-विश्क अब काम ही हो
न दिल में किसी का पैगाम हो
एक बार, एक काम हो
हर बार हसीन अंज़ाम हो
दुआ उससे यही सदा
हर ज़ाम पे अपना नाम हो
-कुलदीप

